Taj Mahal: Information, History, Opening Timing, Tickets, Photos in Hindi | ताजमहल की जानकारी, इतिहास, खुलने का समय, टिकेट, ताजमहल फोटो हिंदी में


Taj Mahal: आगरा में स्थित ताजमहल भारत का गौरव है, जिसकी खूबसूरती की तारीफ पूरी दुनिया में की जाती है। आज हम अपने इस आर्टिकल में ताज महल का इतिहास (Taj Mahal History), इसके खुलने का समय (Taj Mahal Opening Timing), टिकेट (Taj Mahal Ticket), ताजमहल की फोटो (Taj Mahal Photos) और ताजमहल के बारे में (About Taj Mahal In Hindi) हिंदी में बताएँगे।

Taj Mahal In Hindi
Taj Mahal in Hindi

Table of Contents

About Taj Mahal in Hindi | ताजमहल की जानकारी हिंदी में

आईये, ताजमहल की जानकारी के बारे में (Information about Taj Mahal in hindi) आपको हम आगे बताते हैं कि ताजमहल का भारत व पूरी दुनिया में किया महत्व है।

सुंदरता की मिसाल दिया जाने वाला ताजमहल भारत के लोगों को ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने में बसे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ताजमहल का नाम दुनिया के सात अजूबों (Seven wonders of the world names in hindi) में शुमार है। अपनी भव्य सौंदर्यता की वजह से ताजमहल को 1983 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Site) करार दिया है। प्रत्येक भारतवासी के दिल में बसे ताजमहल को इस्लामी कला का रत्न भी घोषित किया गया है।

आईये आगे जानते हैं ताजमहल के इतिहास (History of Taj Mahal in hindi) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथय –

Taj Mahal History | ताज महल हिस्ट्री इन हिंदी

ताजमहल (Taj Mahal) का निर्माण मुगल शासक शाहजहां द्वारा अपनी बेग़म मुमताज़ महल की याद में कराया गया था। शाहजहां ने 1631 में ताजमहल के निर्माण की घोषणा तो कर दी थी लेकिन ताजमहल के निर्माण का काम 1632 में शुरू किया गया जो कि पूरे तरीके से 1653 में ख़त्म हो गया था। इस विशाल इमारत को बनाने में लगभग 22 वर्षों का समय लगा था। ताजमहल की कीमत की बात की जाये तो इतने सालों तक चले ताजमहल के निर्माण की कीमत को आंक पाना काफी मुश्किल है। फिर भीअलग अलग स्रोतों के अनुसार उस समय इसकी अनुमानित लागत करीब 3 करोड़ 20 लाख रूपए रही होगी जो अभी कई अरब रूपए से भी ज़्यादा है।

उम्मीद है आपको हमारा लेख अभी तक पसंद आ रहा है। आईये ताज महल हिस्ट्री इन हिंदी (History of Taj Mahal In Hindi) में आगे जानते हैं कि आखिर शाहजहां ने ताजमहल को क्यों बनवाया था –

Why Taj Mahal Was Built? | ताजमहल का निर्माण क्यों हुआ? 

शाहजहां की सबसे प्रिय बेगम मुमताज महल थी। मुमताज फारसी देश (Persia) के शाही खानदान से थी। शाहजहां और मुमताज का निकाह 30 April 1612 को हुआ था। मुमताज शाहजहां की दूसरी बेगम थी। 17 जून 1631 को मुमताज और शाहजहां की 14वीं संतान गौहारा को जन्म देने के दौरान प्रसव पीड़ा से बेगम मुमताज महल की मृत्यु हो गई थी। हम आपको बताते चलें कि बेगम मुमताज महल की मृत्यु मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शहर जैनाबाद में हुई थी। चूंकि मुमताज शाहजहां की सबसे प्रिय बेगम थी इसलिए मुमताज महल की मृत्यु के बाद से शाहजहाँ काफी दुखी रहने लगे। शाहजहां ने मुमताज की याद को अमर बनाने के लिए उनकी याद में ही ताजमहल का निर्माण करवाया था।

आईये आगे जानते हैं कि ताजमहल को प्रेम का प्रतीक (Symbol of love) क्यों कहा जाता है –

Why Taj Mahal is Called Symbol of Love? | ताजमहल को प्रेम का प्रतीक क्यों कहा जाता है?

ताजमहल की इमारत मुग़ल राजा शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज महल के प्रेम को दर्शाती है। इतिहासकारों के अनुसार दक्षिण भारत में लोधियों ने 1631 में शाहजहाँ के खिलाफ विद्रोह किया था। लोधियों के हमले से बचाने के लिए शाहजहां मुमताज बेगम को आगरा से 787 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में लेकर आये थे। उस वक़्त मुमताज महल गर्भवती थी।

तभी अपनी चौदवी संतान गौहरा बेगम को जन्म देते समय प्रसव के दौरान दर्द ज़्यादा होने की वजह से मुमताज बेगम की मौत हो गई। बादशाह शाहजहां को बेगम मुमताज महल के यूँ दुनिया से चले जाने का गहरा सदमा लगा और वे मुमताज की मृत्यु को भुला नहीं पा रहे थे। तभी शाहजहां ने कसम खाई थी कि वो एक ऐसी इमारत बनवाएंगे जिसके बराबर दुनिया में कोई दूसरी इमारत नहीं होगी। इसलिए शाहजहां ने ताजमहल को बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। इसलिए ताजमहल एक ऐसी इमारत है जो किसी धर्म का प्रतीक नहीं है बल्कि यह इमारत शाहजहां और बेगम मुमताज़ महल के प्रेम का प्रतीक कहलाती है।

मैं समझता हूँ कि अगर आप पढ़ते पढ़ते यहाँ तक आ गए हैं तो आप आपको ताजमहल के बारे में दी हुई हमारी जानकारी (About Taj Mahal in Hindi) पसंद आ रही होगी और आप काफी रोचक महसूस कर रहे होंगे। अभी आगे हम ताज महल के पर्यटकों के लिए खुलने का समय, टिकेट, ताजमहल के चित्र आदि पर भी चर्चा करेंगे। और हाँ आगे आप ब्लैक ताजमहल के बारे में भी पढ़ेंगे।

चलिए ताजमहल के इतिहास (Taj Mahal History) में अब आगे जानते हैं कि ताजमहल के अंदर किया है –

What’s inside the Taj Mahal | ताजमहल के अंदर क्या है

ताजमहल (Taj Mahal) जितना बहार से खूबसूरत है उतना ही अंदर से भी है। बता दें की ताजमहल के अन्दर बेगम मुमताज़ महल और शाहजहां की कब्रें बनी हुई हैं। बेग़म मुमताज की कब्र जहाँ है उसे बेग़म मुमताज महल का मकबरा कहते हैं। यह मकबरा सम्पूर्ण ताजमहल का केंद्र बिंदु है। दरअसल शाहजहां की बेगम की आखरी इच्छा थी की मरने के बाद उनकी कब्र को उनके नाम के मकबरे में दफनाया जाए। इसलिए पहले शाहजहां ने कुछ समय तक मुमताज महल की कब्र को ताजमहल के बगीचे में दफनाकर रखा। लेकिन ताजमहल के बन जाने के बाद मुमताज की कब्र को बगीचे से निकाल कर इसी मुख्य गुबंद में दफना दिया गया। इसलिए इस मकबरे को मुमताज का मकबरा कहा जाता है।

ताज महल हिस्ट्री इन हिंदी (Taj Mahal History) में अभी बस इतना ही। हम जानते हैं कि ताजमहल का इतिहास बहुत बड़ा है इसलिए उसे इस छोटे से लेख में समां पाना बहुत मुश्किल काम है। लेकिन हम समझते हैं कि हमने आपके सामने ताजमहल और उसके इतिहास (History of Taj Mahal In Hindi) के बारे में बहुत महत्वपूर्ण बातें ही रखने की कोशिश की है और हमें उम्मीद है की आपको पढ़कर मज़ा आया होगा।

अब आगे हम ताजमहल के पर्यटकों के लिए खुलने के समय (Taj Mahal Opening Timing) के बारे में बताएँगे। क्यूंकि ताजमहल घूमने जाने से पहले इसके खुलने और बंद होने के समय के बारे में जानना बहुत ज़रूरी है ताकि आप अपने घूमने का कार्यक्र्म अपने समय के हिसाब बना सकें। तो चलिए अपने इस लेख में आगे चलते हैं –

Taj Mahal Timings | ताजमहल के खुलने का समय

ताजमहल (Taj Mahal) की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को छोड़कर बाकि आम दिनों में ताजमहल सुर्योदय से आधा घंटा (30 मिनट) पहले खुलता है और सूर्यास्त से आधा घंटा (30 मिनट) पहले बंद हो जाता है। अब चूँकि सूर्योदय और सूर्यास्त का टाइम मौसम के हिसाब से बदलता रहता है तो सर्दियों और गर्मियों के टाइमिंग में थोड़ा फर्क हो सकता है, इसलिए आप मानकर चलें कि आमतौर पर ताजमहल पर्यटकों के लिए सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुलता है।

Taj Mahal Opening Timing

  • ताजमहल खुलने का समय (Taj Mahal Opening Hours) : सुर्योदय से आधा घंटा (30 मिनट) पहले या सुबह 6 बजे
  • ताजमहल बंद होने का समय (Taj Mahal Closing Hours) : सूर्यास्त से आधा घंटा (30 मिनट) पहले या शाम 7 बजे

ताज महल हर शुक्रवार को पर्यटकों के लिए बंद रहता है इसके वाला हफ्ते के सारे दिन ऊपर दिए गए समय के हिसाब से खुलता है।

दिनताजमहल खुलने का समय
(Taj Mahal Opening Time)
ताजमहल बंद होने का समय
(Taj Mahal Closing Time)
सोमवारसुबह 6 बजेशाम 7 बजे
मंगलवारसुबह 6 बजेशाम 7 बजे
बुधवारसुबह 6 बजेशाम 7 बजे
बृहस्पतिवारसुबह 6 बजेशाम 7 बजे
शुक्रवारबंद (छुटटी)बंद (छुटटी)
शनिवारसुबह 6 बजेशाम 7 बजे
रविवारसुबह 6 बजेशाम 7 बजे
Taj Mahal Timings Table

Taj Mahal Night View | ताजमहल रात्रि दर्शन

रात में ताजमहल (Taj Mahal) को देखना लोगों को बहुत अच्छा लगता है क्यूंकि ताजमहल चन्द्रमा की रौशनी में चमकता है तो नज़ारा ही कुछ अलग होता है। ऐसा माना जाता है की ताजमहल को रात में देखने का जो नज़ारा होता है ऐसा नज़ारा दुनिया आपको कहीं देखने को नहीं मिलेगा।

Taj Mahal Night View Timing | ताजमहल रात में खुलने का समय

ताजमहल (Taj Mahal) को आप भी रात में देखने जा सकते हैं क्योंकि ताजमहल महीने में 5 दिन रात्रि दर्शन के लिए सिर्फ 2 घंटे के लिए खुलता है। लेकिन उसके लिए आपको पूर्णिमा की रात के हिसाब से अपना कार्यक्रम बनाना होगा। क्योंकि ताजमहल का रात्रि दर्शन महीने में पांच दिन यानी पूर्णिमा की रात और पूर्णिमा से दो रात पहले और दो रात बाद तक होता है। 2023 – 2024 में आने वाली पूर्णिमा की रातों का चार्ट नीचे दिया हुआ है। आप इसमें दी हुई पूर्णिमा की रातों के हिसाब से 2 दिन पहले और आगे करके अपने घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

Tajmahal Night Viewing Timing Table For 2023-2024
Purnima Nights in 2023-2024 for Taj Mahal Night View

ताजमहल पूर्णिमा की रात और पूर्णिमा से पहले की 2 रातों और बाद की 2 रातों में साढ़े आठ बजे से साढ़े बारह बजे (8:30 pm – 12:30 am) तक खुलता है। जिसमें आधे घंटे (30 मिनट) की समय सीमा के साथ 50-50 लोगों के 8 ग्रुप रात्रि दर्शन के लिए भेजे जाते हैं। हर ग्रुप को ताज रात्रि दर्शन के लिए 30 मिनट की समय सीमा दी जाती है। आपको ताजमहल को देखने के लिए पूरा आधा घंटा मिले इसके लिए आपको अपने टिकेट पर दिए गए समय से आधा घंटा पहले सुरक्षा जांच के लिए शिल्पग्राम पर रिपोर्ट करना होगा। और कृपया यह भी ध्यान रखें कि सभी पर्यटकों के पास सबका अपना अपना पहचान पत्र ज़रूर होना चाहिए वर्ना आपको एंट्री के समय सुरक्षा जांच कर्मियों द्वारा रोका जा सकता है।

Taj Mahal Night Viewing Timing in Purnima (Full Moon) Nights

  • ताजमहल पूर्णिमा की रात में खुलने का समय : रात 8:30 pm – रात 12:30 am तक
  • दर्शन करने वाले कुल ग्रूपों की संख्या : 8 ग्रुप
  • ग्रुप में लोगों की सीमा : 50 लोग प्रति ग्रुप
  • ताजमहल रात्रि दर्शन की समय सीमा : 30 मिनट प्रति ग्रुप

नोट : कृपया ध्यान दें –

  • ताजमहल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, एंट्री गेट पर टिकेट के साथ आई डी प्रूफ का दिखाना आवश्यक है। इसलिए सभी पर्यटक अपना अपना पहचान पत्र (ID Proof) साथ ले जाना न भूलें।
  • ताज महल के रात में देखने की सुविधा हर शुक्रवार और रमज़ान के महीने में बंद होती है।

हम आपको बताते चलें कि ताजमहल के रात्रि दर्शन की टिकट की फीस भी अलग होती है। जिसका विवरण हम आपको नीचे देंगे। तो आइए अब हम जानते हैं कि ताजमहल को देखने के लिए कितने का टिकेट लगता है और ऑनलाइन टिकेट (Taj Mahal Online Ticket) या खिड़की से टिकेट कैसे मिलता है –

Taj Mahal Ticket | ताजमहल टिकेट

ताजमहल दर्शन की फीस भारतीय पर्यटकों और विदेशी पर्यटकों के लिए अलग अलग होती है। आप ताज महल के टिकेट ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं या एन्ट्री गेट पर भी ले सकते हैं। ऑनलाइन बुक करने से भारतीय पर्यटकों को 5 रूपये का प्रति टिकेट डिस्काउंट और विदेशी पर्यटकों के लिए 50 रूपये का प्रति टिकेट डिस्काउंट मिलता है। और ऑनलाइन टिकट बुक करने से आप टिकेट खिड़की पर लाइन में लगने की समस्या से भी बच जाते हैं जिससे आपका काफी समय बच जाता है।

Taj Mahal Ticket Counters at Entry Gates

आप नीचे दिए गए एंट्री गेट टिकट काउंटर से ताजमहल दर्शन के लिए टिकट खरीद सकते हैं –

  • ताज महल पश्चिमी द्वार (Taj Mahal Western Gate) : टिकट काउंटर ताज महल के पश्चिमी द्वार के पास सहेली बुर्ज के नजदीक उपलब्ध हैं। यह सूर्योदय से एक घंटा पहले से सूर्यास्त से 45 मिनट पहले तक खुलते हैं।
  • ताज महल पूर्वी द्वार (Taj Mahal Eastern Gate) : टिकट काउंटर ताज महल के पूर्वी द्वार पर उपलब्ध हैं। यह सूर्योदय से एक घंटा पहले से सूर्यास्त से 45 मिनट पहले तक खुलते हैं।
  • ताज महल दक्षिणी द्वार (Taj Mahal Southern Gate) : इन दिनों इस द्वार से प्रवेश की अनुमति नहीं है, यहाँ से सिर्फ बाहर जा सकते हैं।

नोट: ताज महल में प्रवेश के लिए विदेशी पर्यटकों और घरेलू पर्यटकों के लिए अलग-अलग लाइनें होती हैं, और दिशा निर्देश संकेतों से भी दर्शाया हुआ है।

Taj Mahal Online Ticket Booking | ताजमहल ऑनलाइन टिकेट बुकिंग

सभी तरह के पर्यटक ताजमहल की ऑनलाइन टिकेट बुकिंग सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। इससे आपकी टिकेट पहले से ही बुक रहेगी और आपके समय की बचत भी होती है। इसके अलावा जैसेकी हमने ऊपर बताया कि ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले लोगों को प्रति भारतीय टिकट पर 5 रुपये की छूट और प्रति विदेशी टिकट पर 50 रुपये की छूट भी मिलती है। और अब जबकि आपके पास एडवांस में ऑनलाइन टिकट बुकिंग होती है तो आप सीधे एंट्री गेट पर जाकर अपने मोबाइल में या प्रिंटेड टिकट दिखा सकते हैं और जल्दी ही ताजमहल में प्रवेश पा सकते हैं।

आप ताजमहल की ऑनलाइन टिकट बुकिंग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ARCHAEOLOGICAL SURVEY OF INDIA) की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं। नीचे दिए दोनों लिंक ऑफिशियल वेबसाइट के हैं –

Official Websites For Taj Mahal Online Ticket Booking

नोट: विदेशी और घरेलू दोनों तरह के पर्यटक ताजमहल और अन्य स्मारकों के लिए ASI की ई-टिकट बुकिंग सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

Taj Mahal Ticket Price | ताजमहल टिकेट प्राइस

Taj Mahal Entry Fee
क्र.स.पर्यटक प्रकारशुल्क (रूपये) (ASI & ADA शुल्क सहित)
1.विदेशी पर्यटक (Foreign Tourist)1100/- + 200/- मुख्य मकबरा देखने के लिए अतिरिक्त (वैकल्पिक)
2.SAARC और BIMSTEC देशों के नागरिक
(Citizens of SAARC and BIMSTEC Countries)
540/- + 200/- मुख्य मकबरा देखने के लिए अतिरिक्त (वैकल्पिक)
3.घरेलू / भारतीय / OCI कार्ड धारक
Domestic/Indian/OCI Cardholder
50/- + 200/- मुख्य मकबरा देखने के लिए अतिरिक्त (वैकल्पिक)
Taj Mahal Ticket Price Table

नोट : कृपया नीचे दी गयी बातों पर ज़रूर ध्यान दें –

  • ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले पर्यटकों को प्रति भारतीय टिकट के लिए 5 रुपये की छूट और प्रति विदेशी टिकट के लिए 50 रुपये की छूट मिलेगी।
  • 15 साल से कम के बच्चों (घरेलू और विदेशी दोनों) के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।
  • यदि कोई व्यक्ति मुख्य मकबरे को देखना चाहे तो 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगेगा जोकि पूरी तरह वैकल्पिक है।

Taj Mahal Night Viewing Ticket Price | ताजमहल रात्रि दर्शन टिकेट प्राइस

जैसा कि हमने ऊपर बताया था कि ताजमहल की टिकेट प्राइस रात्रि दर्शन के लिए अलग होती है। रात्रि दर्शन के टिकेट प्राइस नीचे दिए गए हैं –

पर्यटक का प्रकारफ़ीस (रूपये प्रति पर्यटक)
वयस्क (Adult)Rs. 510/- (भारतीय)
वयस्क (Adult)Rs. 750/- (विदेशी)
3-15 साल के बच्चे (Child 3-15 years)Rs. 500/- (भारतीय और विदेशी दोनों)
Taj Mahal Night Viewing Ticket Price Table

अगर आप ताजमहल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईये आगे जानते हैं कुछ बहुत ज़रूरी बातें जो आपके लिए जानना बहुत ज़रूरी है। जैसे कि ताजमहल के अंदर पर्यटकों के लिए क्या क्या सुविधाएँ हैं या ताजमहल के अंदर क्या कर सकते हैं क्या नहीं आदि। तो चलिए अपने लेख में आगे बढ़ते हैं –

Do's & Don'ts Inside The Taj Mahal

Important Information for Tourists Visiting Taj Mahal | ताजमहल घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए ज़रूरी जानकारी

ताजमहल के अंदर आप पानी की बोतल ले जा सकते हैं। SAARC, BIMSTEC और विदेशी पर्यटकों को उनके टिकेट के साथ शू कवर, आधे लीटर की पानी की बोतल, आगरा का टूरिस्ट मैप, बैटरी बस और गोल्फ कार्ट की सर्विस जैसी सुविधाएँ फ्री में मिलते हैं। दिव्यांग लोगों के लिए व्हील चेयर और फर्स्ट ऐड बॉक्स ताजमहल के ASI कार्यालय में उपलब्ध होते हैं। ज़रुरत पड़ने पर आप ताजमहल के ASI कार्यालय में इस नंबर 0562 – 2330498 पर फ़ोन करके भी ये सुविधाएँ ले सकते हैं।

Do’s & Don’ts Inside The Taj Mahal | ताजमहल के अंदर क्या करें क्या नहीं

ताजमहल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ताजमहल घूमने के कुछ नियम हैं। आईये जानते हैं ताजमहल घुमते समय क्या करने की अनुमति है और क्या नहीं –

Things To Do Inside Taj Mahal | ताजमहल में क्या करें

  • पर्यटक कूड़ा इधर उधर न फेंकें। कूड़ेदानों का इस्तेमाल करें व स्मारक को साफ़ सुथरा रखने में सहयोग करें।
  • पर्यटक सिर्फ उन्हीं अनुमति प्राप्त टूरिस्ट गाइड और फोटोग्राफर को चुने जो अपना अधिकृत पहचान पत्र आपको दिखाएँ।
  • ताजमहल काम्प्लेक्स के अंदर ताज म्यूज़ियम के खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। तथा इसकी एन्ट्री फ्री है।
  • ताजमहल के 500 मीटर के क्षेत्रफल के अंदर कोई भी प्रदूषण फैलाने वाला वाहन लाने की अनुमति नहीं है। ताजमहल के पूर्वी गेट से प्रवेश के लिए पार्किंग की सुविधा शिल्पग्राम के पास है और पश्चिमी गेट से प्रवेश के लिए पार्किंग अमरुद के टीले के पास उपलब्ध है।
  • पार्किंग से लेकर ताजमहल के गेट तक बैटरी बसों और गोल्फ कार्ट का इंतेज़ाम है।

Things Not To Do Inside Taj Mahal | ताजमहल में क्या न करें

  • ताजमहल के अंदर और उसके आसपास ड्रोन कैमरा ले जाने की सख्ती से मनाही है।
  • ताजमहल के अंदर खाना और धूम्रपान करना सख्त मना है।
  • ताजमहल के अंदर हथियार, गोला-बारूद, आग, धूम्रपान की वस्तुएं, तंबाकू उत्पाद, शराब, खाने की चीजें (टॉफी), हेड फोन, चाकू, तार, मोबाइल चार्जर, बिजली के सामान (कैमरे को छोड़कर), ट्राइपॉड ले जाना भी सख़्त प्रतिबंधित हैं।
  • मोबाइल फ़ोन बंद या साइलेंट मोड पर रखें।
  • ताजमहल के अंदर बड़े बैग और किताबें आदि ले जाने से बचें, इससे आपका सिक्योरिटी चेकिंग का समय बढ़ सकता है।
  • मुख्य मकबरे में फोटो खींचना सख्त मना है।
  • ताजमहल की दीवारों और फर्श को छूने और खुरचने से बचें। ऐसा करना मना है। क्यूंकि यह एक हेरिटेज साइट है और इसे विशेष देखभाल की ज़रुरत होती है।
  • पर्यटक मकबरे के अंदर शोर न मचाएं।
  • ताजमहल के रात्रि दर्शन के लिए ऊपर दिए गए सारे प्रतिबंधित सामानों के साथ साथ मोबाइल फ़ोन ले जाना भी प्रतिबंधित है। वीडियो कैमरा और अतिरिक्त बैटरी ले जाना भी मना है। हालाँकि सुरक्षा जाँच के बाद ताजमहल रात्रि दर्शन के लिए स्टिल कैमरा ले जा सकते हैं।

हम आशा करते हैं की यहाँ तक की जानकारी आपको पसंद आ रही है। आईये अब आगे हम कुछ ताजमहल ड्रॉइंग्स (Drawing of Taj Mahal) और ताजमहल की फोटो (Photos of Taj Mahal) देखते हैं –

Taj Mahal Drawing | ताजमहल ड्राइंग

Taj Mahal Drawing
Credit: Taj Mahal Drawing by Argussov

How To Draw Taj Mahal? | ताजमहल की ड्रॉइंग कैसे बनायें?

बहुत से बच्चे और बड़े ताज महल की ड्रॉइंग बनाना सीखना चाहते हैं और गूगल पर सर्च करते हैं कि ताज महल की ड्रॉइंग (How to make Taj Mahal drawing) कैसे बनायें। लीजिये हम आपके लिए एक बढ़या वीडियो टुटोरिअल लेकर आये हैं जिसमे बहुत ही आसान तरीके से ताजमहल की ड्राइंग बनाना सिखाया गया है।

How to draw Taj Mahal | Credit: ArtArena

Taj Mahal Photos | ताजमहल फोटो

ताजमहल की फोटो

अगर आप पढ़ते हुए यहाँ तक आ गए हैं तो हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आ रहा है। आईये अब आगे जानते हैं काला ताजमहल (Black Taj Mahal) के बारे में कुछ रोचक बातें –

Black Taj Mahal | काला ताजमहल

अगर लोकप्रिय कहानीयों पर यकीन करें तो काला ताजमहल काले मार्बल के पथ्थरों से बना एक काल्पनिक मकबरा है। इसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपनी दूसरी बेगम मुमताज़ महल की याद में बने ताज महल की तरह अपने लिए भी एक मकबरा बनाने का निर्णय लिया था। ऐसा माना जाता है कि इसे यमुना नदी के दूसरी तरफ ताजमहल के सामने बनाया जाना था।

ऐसा भी माना जाता है कि काला ताजमहल सिर्फ एक मिथक है जो वास्तव है ही नहीं बल्कि शाहजहां ने ऐसा कुछ बनाने के बारे में कभी सोचा भी नहीं।

About Taj Mahal In English | ताजमहल के बारे में इंग्लिश में

अभी हमने ताजमहल पर इंग्लिश (Taj Mahal information in English) में कोई लेख नहीं लिखा है। लेकिन अगर आप चाहें तो इसी लेख को गूगल ट्रांसलेटर से ट्रांसलेट करके इंग्लिश में पढ़ पढ़ सकते हैं। हम जैसे ही ताजमहल के इतिहास पर इंग्लिश (Taj Mahal history in English) में कोई आर्टिकल पोस्ट करेंगे तो हम उसका लिंक यहाँ अपडेट कर देंगे। तब तक आप ताजमहल का इतिहास pdf में इंग्लिश में नीचे दिए लिंक से भी पढ़ सकते हैं।

Taj Mahal History In English PDF | ताजमहल का इतिहास pdf | हिस्ट्री ऑफ़ ताजमहल इन इंग्लिश पीडीएफ

इंग्लिश में ताजमहल का इतिहास PDF पीडीएफ में पढ़ने या डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Taj Mahal Conclusion | ताजमहल समापन

ताजमहल अपने आप में इतना बड़ा विषय है कि उसको इस छोटे से लेख में बता पाना काफी मुश्किल काम है। फिर भी हम हमने अपनी पूरी कोशिश की है कि आपको ताजमहल के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जायें ताकी आप अगर आप भी शाहजहां और मुमताज़ महल के प्यार की इस निशानी को देखने जाना चाहे तो आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसलिए हमने ताजमहल के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताने से लेकर उसका इतिहास, खुलने का समय, टिकेट बुकिंग, रात्रि दर्शन, चित्र आदि हर तरह की जानकारी एक ही आर्टिकल में दी है। ताकि आपको कुछ भी जानने के लिए अलग अलग वेबसाइट पर न जाना पड़े। फिर भी अगर आप और ज़्यादा जानकारी चाहते हैं तो आप ताजमहल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा और इसमें दी जानकारियां और तथ्य रोचक लगे होंगे। अगर आपको हमारा लेख पसंद आया है तो आप हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी कर सकते हैं।

अगर हमसे कोई तथ्य छूट गया है या आपको हमारे इस लेख में कोई त्रुटि लगती है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताये, हम उसे ठीक कर देंगे।

हमारी वेबसाइट पर आने के लिए आपका धन्यवाद। ऐसी ही रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे दुसरे लेख भी पढ़ सकते हैं या फिर हमारी वेबसाइट को बुकमार्क कर लें क्यूंकि हम इसी तरह की जानकारी अपने वेबसाइट पर पोस्ट करते रहते हैं। आप का दिन शुभ हो।


Leave a Comment